बलरामपुर, अगस्त 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंका की एक महिला दर्शनार्थी की शनिवार को लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 46 विदेशी यात्रियों के दल के साथ टूरिस्ट बस से यात्रा कर रही महिला के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सहयात्रियों ने तत्काल उसे संभाला और दल में शामिल महिला स्वास्थ्यकर्मी ने प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन बस को बलरामपुर की ओर मोड़कर महिला को जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कहापोला अदा रैचिगे (56) पत्नी तुसारी इनौका, निवासी कालूबौला, श्रीलंका के रूप में हुई है। अचानक हुई मौत से धार्मिक यात्रा पर निकले विदेशी यात्रियों के दल में...