श्रावस्ती, अक्टूबर 19 -- कटरा, संवाददाता। बौद्ध स्थली श्रावस्ती में रविवार को आनंद बोधी सोसायटी श्रीलंका के तत्वावधान में वर्षावास के बाद कठिन चीवर दान संघदान सेरेमनी 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सहित श्रीलंका, कोरिया, बर्मा, ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड और बांग्लादेश के बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भगवान बुद्ध के शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सभी के सुख-शांति की कामना की। कठिन चीवर दान का यह पर्व विशेष महत्व रखता है जिसे बौद्ध धर्म के अनुयायी वर्षावास के बाद आयोजित करते हैं। इस दौरान बौद्ध भिक्षु अपनी साधना में संलग्न रहते हैं और उनके लिए चीवर दान विशेष रूप से एक पवित्र क्रिया मानी जाती है। आनंद बौद्धि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका के बौद्ध श्रद्धा लोक महाथेरो ने बताया कि आज हम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.