श्रावस्ती, फरवरी 10 -- गिरंटबाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी से अवैध खनन कर बालू लदे ट्रक निकल रहे हैं। सोमवार की रात सीओ सतीश कुमार शर्मा ने चेकिंग अभियान चलाया और ओवर लोड व बिना कागजात के बालू लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद खनन अधिकारी विवेक कुमार को जानकारी दी। इस पर खनन अधिकारी रात में ही बदला चौकी पहुंच गए और बालू लदे ट्रक को हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को सुपुर्द कर सीज कर दिया। खनन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि रात में बिना कागजात के बालू ले जा रहे ट्रक को पकड़ा गया है। इसी तरह से सिरसिया थाना क्षेत्र में नाले से निकल रहे ट्रैक्टर ट्राली को नाले से पकड़ा गया। जिसमें चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और ट्राली पकड़ ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.