श्रावस्ती, फरवरी 8 -- श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में विद्युत उपकेन्द्र घोलिया से बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां गुलरा फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति अनियमित तरीके से काटी जा रही है। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रात में तो बिजली आपूर्ति ठीक मिलती है। लेकिन सुबह चार व पांच बजे बिजली काट दी जाती है। इसके बाद 10 बजे आपूर्ति दी जती है। शनिवार को सुबह छह बजे बिजली काटी गई और पूरा दिन गायब रही। शाम को आपूर्ति बहाल हुई। लोगों का कहना है अनियमित बिजली कटौती से समस्या होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...