लखनऊ, मार्च 13 -- इकौना, श्रावस्ती। नेशनल हाईवे 730 मार्ग थाना इकौना भगवानपुर बनकट के पास ट्रक और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टैंकर चालक की मौत हो गई। इकौना- बहराइच बलरामपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर बलरामपुर से बहराइच जा रही टैंकर यूपी 53 एचटी 9899 जिसको चालक अर्जेंट कुमार सिंह चला रहा था। जबकि बहराइच से बलरामपुर जा रही ट्रक जिसमें परचून का सामान लदा था चालक गुड्डू चला रहा था । थाना इकौना ग्राम भगवानपुर बनकट हाईवे मार्ग पर आमने-सामने दुर्घटना हो गई जिसमें दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए। टैंकर खाली था, लेकिन चालक को गंभीर चोट आई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी उप निरीक्षक अफजल सहित पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और केबिन तोड़कर चालक को निकला गया । घायल टैंकर चालक सीएचसी इकौना भेजा गया। चिकित्सक ने टैंकर चालक अर...