श्रावण शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
सोनभद्र, अगस्त 12 -- बीजपुर/घोरावल, हिटी। श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बीजपुर के रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ, वहीं घोरावल के ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोनों शिवधामों में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बीजपुर के रिहंदेश्वर धाम में धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुंदरकांड के सस्वर पाठ से हुई। इसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने विधि-विधान से रिहंदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.