श्रावण मेले से पहले गंगा घाट पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करें
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा के दक्षिणी छोर पर नव निर्मित स्नान घाट पर स्थायी रूप से बैरिकेटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग को लेकर स्थानीय पंडा-पुजारियों, प्रसाद विक्रेताओं, नाविकों और गंगा स्नानार्थियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नव निर्मित स्नान घाट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने और घाटों पर गहराई अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। घाट की मिट्टी फिसलन भरी और चिकनी हो जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। श्रावण मास में दूर-दूर से हजारों कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट पर बैरिकेटिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से रात के समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.