श्रावण में गूंजा बोल बम, देवीपाटन शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बलरामपुर, अगस्त 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रावण मास के पावन अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। रात से ही मंदिर पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। सोमवार सुबह तक मंदिर परिसर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा देवीपाटन परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में थारू बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात में ही देवीपाटन पहुंच गए थे। सुबह होते ही भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही。 यह भी पढ़ें- नैकिनिया से निकली 400 से अधिक शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा, 35 किमी जंगली रास्ते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.