नवादा, जुलाई 12 -- सनातन धर्म में देवों के देव महादेव की आराधना के लिए परम पवित्र माना जाने वाला श्रावण मास इस वर्ष कई अद्भुत और दुर्लभ संयोगों के साथ आ रहा है। इस साल सावन का महीना 30 जुलाई गुरुवार से शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के पर्व के साथ समाप्त होगा। ​ यह भी पढ़ें- श्रावण माह में सुकर्मा व धृति योग वाले कल्याणकारी संयोग में होगा पूजनज्योतिषीय गणना ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 का सावन मास बेहद खास है क्योंकि इस बार पूरे महीने में सुकर्मा योग और धृति योग जैसे बेहद कल्याणकारी संयोग बन रहे हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि इन शुभ योगों में की गई शिव पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से जातकों के जीवन के कष्ट दूर होंगे और राहु-केतु जैसे ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ...