सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। श्रावण माह के आखिरी सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रावण सोमवार के चलते श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई श्रद्धालुओं ने श्रावण माह के अंतिम सोमवार का व्रत रखा और दिनभर भगवान शिव की आराधना करने का संकल्प लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्...