आगरा, अगस्त 29 -- श्रावण माह की पूर्णिमा को हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद घाटों पर प्रसाद वितरित भी किया। शुक्रवार की सुबह से ही तीर्थ नगरी सोरों में स्थित हरिपदी गंगा, लहरा, कछला और कादरगंज घाटों पर श्रावण माह की पूर्णिमा का स्नान पर्व शुरू हो गया। श्रद्धालु रोडवेज बसों व निजी वाहनों से गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान किए। दोपहर बाद तक घाटों पर श्रद्धालु स्नान व पूजा अर्चना करते दिखे। यह भी पढ़ें- Chapra News: सावन की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा हरिहर नाथ का जलाभिषेक श्रावण माह की पूर्णिमा के स्नान पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए प्र...