श्रावण मास में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक होगा
मथुरा, जुलाई 28 -- प्रियाकांत जू मंदिर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में हजारों शिष्य देवकीनंदन महाराज का पूजन कर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करेंगे। मंदिर पर 30 जुलाई से 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं महाशिवपुराण कथा का आयोजन होगा। एक अगस्त को प्रदेश की राज्यपाल आयोजन में भाग लेने वृंदावन आएंगीं। छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकांत जू मंदिर पर 28 जुलाई से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का प्रारंभ होगा। मंदिर मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस देवकीनंदन महाराज प्रातः 9 से 12 बजे तक गुरुदीक्षा प्रदान करेंगे। इसके पश्चात 3 से सायं 6 बजे तक गुरु शिष्य संवाद कार्यक्रम होगा। 29 जुलाई को शांति सेवा सभागृह में प्रातः 7 बजे से हजारों शिष्य देवकीनंदन महाराज के चरण पूजन कर गुरुपूर्णिमा पर्व मनाएंगे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.