श्रावण मास में हरकी पैड़ी पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
देहरादून, अगस्त 2 -- हरिद्वार। श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर रविवार को शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर अपने-अपने कांवड़ पात्रों में गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरी हरकी पैड़ी क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाटों पर सुरक्षा बल, जल पुलिस की तैनाती रही, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यह भी पढ़ें- श्रावण मास में हरकी पैड़ी पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ हरकी पैड़ी और आसपास के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। सावन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.