बिजनौर, अगस्त 11 -- श्रावण मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से शिवालयों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवरात्रि पर व्रत रखकर पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार को श्रावण मास की शिवरात्रि पर सभी शिवालयों में हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय उद्घोष की गूंज सुनाई दी। मंदिरों में शिवभक्त सुबह तड़के ही पहुंचने शुरू हो गए। शिवभक्तों ने शिवलिंग का दूध, जल व पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पुष्प, बेलपत्र, आंकड़ा, भांग, धतूरे आदि से सजाकर महाआरती की गई। भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल शिवमय बना रहा। यह...