देवघर, अगस्त 29 -- देवघर कार्यालय संवाददाता श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ को रक्षा सूत्र अर्पण कर रक्षा की कामना की गयी। पुरोहितों की ओर से की जाने वाली दैनिक कांचा जल पूजा के उपरांत प्रात:कालीन सरदारी पूजा के क्रम में पुजारी की ओर से बाबा वैद्यनाथ पर परंपरानुसार रक्षा सूत्र अर्पित किया गया। वहीं पुरोहितों की ओर से भी पहला रक्षा सूत्र कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ को अर्पित किया गया। उसके बाद सामान्य श्रद्धालुओं ने भी पूजा के क्रम में बाबा को रक्षा सूत्र अर्पित कर अपने व पूरे परिवार की रक्षा की कामना की। बताते चलें कि बाबानगरी में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले रक्षा बंधन पर्व की शुरूआत बाबा वैद्यनाथ को रक्षा सूत्र अर्पण करने के बाद की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह भी पढ़...