श्रावणी मेले से पहले ट्रैफिक जाम का खतरा
बांका, जून 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। सावन का पवित्र महीना नजदीक है और 33 दिन बाद श्रावणी मेला का आगाज हो जाएगा और इसके साथ ही देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए सुल्तानगंज से 105 किमी की यात्रा की शुरू हो जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी लाखों कांवरियों का जत्था बिहार और झारखंड की सड़कों पर उमड़ पड़ेगा।
कटोरिया बाजार की सड़कें सुल्तानगंज - कांवरिया पथ के समानांतर होकर जिले के कटोरिया बाजार से गुजरने वाला सड़क मार्ग श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रास्ता है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है। कटोरिया बाजार की सड़कों की हालत पहले से खराब है। कटोरिया बाजार, जो जिले के मुख्य वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है, पहले से ही जर्जर सड़कों, अव्यवस्थित ट्रैफिक और अतिक्रमण से जूझ रहा है।
समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.