पटना, अगस्त 12 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार की ओर से श्रावणी मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ पर व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंत्री ने कहा कि मुंगेर, भागलपुर और बांका में सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट से झारखंड सीमा के दुम्मा तक पूरे कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। लगभग एक हजार बेड क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जिसमें शौचालय, यूरिनल, स्नानागार, गर्म जल और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इन सुविधा...