गया, अगस्त 8 -- श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने डीडीयू-गया के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 03656/03655 डीडीयू-गया-डीडीयू का परिचालन 8 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड के रास्ते डीडीयू और गया के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 03656 डीडीयू- गया स्पेशल डीडीयू से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 10:20 बजे भभुआ रोड, 11:02 बजे सासाराम, 11:28 बजे डेहरी ऑन सोन, 11:50 बजे अनुग्रह नारायण रोड होते हुए दोपहर 2:05 बजे गया पहुंचेगी। इससे इन स्टेशनों और मार्ग के अन्य क्षेत्रों से गया आने वाले कांवरियों को आगे जसीडीह एवं मधुपुर जाने के लिए सुविधा मिलेगी।गया यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में डीडीयू-गया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्...