मधुबनी, जुलाई 16 -- मधुबनी, एक संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में सिविल सर्जन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर पंडौल, रहिका और बिस्फी प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सीसीटीवी से होगी निगहबानी, लगेंगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरबैठक की समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावणी मेले के दौरान पंडौल, कपिलेश्वर स्थान (रहिका) और भैरव स्थान (बिस्फी) मंदिर परिसरों में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को दो शिफ्ट तथा स...