देवघर, अगस्त 22 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मोबाइल चोरी और गुम होने की बढ़ती शिकायतों को लेकर देवघर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल उड़ाने वाले चोरों पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई की है। पुलिस ने न सिर्फ संदिग्धों को पकड़कर उनके पास से मोबाइल बरामद किए, बल्कि तकनीकी जांच के जरिए गुम हुए मोबाइल खोज भी निकाले और वास्तविक मालिकों तक पहुंचा भी दिया। पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने के बाद परेशान श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

शिकायतों की संख्या श्रावणी मेले के दौरान नगर थाना क्षेत्र में 24 दिनों के भीतर 505 मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज हुईं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 35 मोबाइल खोज निकाले और उनके मालिकों की पहचान कर...