बांका, मई 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरूआत होगी। 105 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ में 56 किलोमीटर कांवरिया पथ बांका जिले के दायरे में आता है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से श्रवणी मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां कच्ची कांवरिया पथ की सफाई व बालू बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कच्ची कांवरिया पथ के निर्माण व बालू बिछाने के लिए पिछले साल हुए टेंडर में चयनित कंपनी को ही पांच साल के लिए सडक की मरम्मती और बालू बिछाने का टेंडर दे दिया गया है। जिससे इस बार कच्ची कांवरिया पथ की मरम्मती के लिए टेंडर नहीं निकाला गया है। जिससे इस बार समय से कच्ची कांवरिया पथ को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावे कांवरिया पथ में बिजली के खंभे और तार को भी दुरूस्त किया जा रहा है। इस बार श्र...