कोडरमा, जुलाई 29 -- कोडरमा। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गया-कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। यह सुविधा श्रावणी मेले की अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई है।इसके तहत कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन से 24 अगस्त तक निर्धारित दिनों में सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन के पहुंचने का समय रात 00:11 बजे रहेगा और यहां दो मिनट रुकने के बाद 00:13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।वहीं, यह भी पढ़ें- गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का विशेष ठहराव गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धा...