कुशीनगर, अगस्त 1 -- कुशीनगर। रेल प्रशासन ने देवघर में श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05028 बढ़नी-देवघर (वाया गोरखपुर) श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन संचालित किया है। इसके बांका एवं देवघर स्टेशनों पर ठहराव के समय में 31 जुलाई से संशोधन भी किया गया है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 31 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, रतनसराय, दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, खैरा, छपरा ग्रामीण, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर एवं बरहट होते हुए संशोधि...