बागपत, अगस्त 10 -- बागपत। पुरामहादेव मंदिर पर लगे श्रावणी मेले के दूसरे दिन मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिये कावंड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी।कावंड़िये लंबी लंबी लाइनों में लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर रहे है।सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर लगे श्रावणी मेले के दूसरे दिन कांवड़ियों की भीड़ मंदिर पर उमड़ पड़ी। जिधर देखो उधर केसरिया रंग नजर आ रहा है। पूरा गांव भोले की भक्ति में रंगा नजर आ रहा है और चारों तरफ भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। कावंड़िये लंबी लंबी लाइनों में लगकर घण्टो इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: श्रावणी मेला शुरू, पहले दिन 20 हजार ने किया जलाभिषेक सुबह 8 बजकर 7 मिनट से त्रियोदशी शुरू होने के बाद कावंड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुरक्षा की द...