देवघर, जुलाई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी की। सुबह 10:30 बजे आयोजित बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिचारी प्रवर एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। गोष्ठी के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अड्डेबाजी पर प्रभावी रोक लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही वाहन चोरी सहित चोरी की अन्य घट...