श्रावणी मेले की सुरक्षा में जुटी रामगढ़ पुलिस, 130 जवानों के साथ कई पदाधिकारी विभिन्न जिलों में तैनात
रामगढ़, अगस्त 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 शुरू होने के साथ ही रामगढ़ जिला पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। श्रावणी मेले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़ से करीब 130 पुलिस जवानों को दुमका और देवघर में तैनात किया गया है। इसके अलावा दुमका जिला तथा रेल जिला धनबाद और रेल जिला जमशेदपुर में भी कई पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदेश जारी होने के बाद प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी संबंधित जिलों में योगदान दे चुके हैं और वर्तमान में श्रावणी मेले की ड्यूटी निभा रहे हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति 31 अगस्त तक रहेगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी इन पुलिसकर्मियों पर होगी। हर वर्ष श्रावण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.