दुमका, मई 30 -- दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को श्रावणी मेले से पहले कार्य को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। कहा कि श्रावणी मेले में बासुकीनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिव गंगा की साफ-सफाई जल्द पूरा करने, कांवरिया पथ में सभी चापानला की मरम्मती, बायो टॉयलेट की व्यवस्था करने इत्यादि कई निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.