रांची, जून 14 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था केंद्र बाबा आम्रेश्वर धाम में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को धाम कार्यालय के सभागार में बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय नववर्ष को धाम परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की जाएगी। वहीं रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में समिति के सभी सदस्य...