बांका, जुलाई 3 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी श्रावणी मेले को लेकर बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान कांवरियों को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बांका जिले में युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मेला को लेकर बिजली विभाग ने तैयारी में लाई तेजीबिजली व्यवस्था की पुष्टि इसी क्रम में गुरुवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार प्रसाद ने बांका जिले के धौरी से दुम्मा तक लगभग 55 किलोमीटर कांवरिया पथ का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बेरिया, कार्यपालक अभियंता ...