बांका, जून 16 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 शुरू होने में अब मात्र 42 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी तेजसड़क की गंभीर स्थिति सावन माह में लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही इसी महत्वपूर्ण मार्ग से होती है, ऐसे में जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ी सड़क यात्रा को कठिन और जोखिमपूर्ण बना सकते हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से अविलंब सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान प्रतिदिन हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस, प्रशासनिक वाहन तथा श्र...