देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी तथा मेला कोषांग के प्रभारी एवं कर्मी शामिल हुए। बैठक में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मेला क्षेत्र में 21 अस्थायी मेला ओपी एवं 13 अस्थायी यातायात ओपी अधिसूचित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस बलों एवं वाहनों के आवंटन, आवासन व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं मेस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026 : सुरक्षा व्यवस्था सख्त...