मुंगेर, जुलाई 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। देवघर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं (कांवरियों) की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रविवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी), बिहार के प्रधान सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों से होकर गुजरने वाले संपूर्ण कच्ची कांवरिया पथ पर विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मेला शुरू होने से पहले सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए। ​

कांवरियों के पैरों को मिलेगी राहत, नियमित होगा जल छिड़कावः ​बैठक में श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर कई ...