दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा। श्रावणी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलायी जाएगी। यह ट्रेन जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा व जसीडीह के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल एक अगस्त से 31 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- जयनगर- आसनसोल के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पे...