पटना, जुलाई 3 -- श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पांच जुलाई से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये गाड़ी आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किऊल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहारशरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी। इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, स्लीपर के सात, साधारण श्रेणी के आठ कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है। गाड़ी सं. 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल पांच जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को हावड़ा से रात 11 बजकर 50 मिनट पर चलकर जसीडीह, किऊल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहारशरीफ, नालन्दा एवं राजगीर होते हुए दोपहर 12 बजे बजे नटेसर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा-नटेसर-हावड़ा के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्...