देवघर, अगस्त 11 -- राजकीय श्रावणी मेला में देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है। मेला क्षेत्र में स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों, अस्थायी अस्पतालों और चिकित्सा शिविरों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नौ अगस्त तक कुल 74,753 श्रद्धालुओं का ओपीडी में इलाज किया जा चुका है। इनमें 50,675 पुरुष, 21,301 महिलाएं और 2,777 बच्चे शामिल हैं। गंभीर स्थिति वाले 261 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए उच्चतर चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा और श्रावणी मेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं...