मुंगेर, जून 14 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। 30 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 45 दिन शेष रह गए हैं। मेला शुरू होते ही लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक 105 किलोमीटर की कांवर यात्रा पर निकलेंगे। एक ओर जहां स्थानीय दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बनाने में जुट गए हैं, वहीं सरकारी महकमे की तैयारी अब भी कछुआ चाल से चल रही है। रविवार को इस संवाददाता ने कच्ची कावरिया पथ का जायजा लिया तो स्थिति साफ दिखी। कच्ची कावरिया पथ सहौड़ा पुल के समीप पाइपलाइन बिछाने के क्रम में सार्वजनिक शौचालय ध्वस्त हो गया था। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने 20 मई को कावरिया पथ का निरीक्षण करने के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया था कि ध्वस्त शौचालय को उसी पुराने स्थान पर पुनः बनाया जाए, ताकि कांवरियों को कोई असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले की...