श्रावणी मेला में 17.35 लाख कावंरियों की ट्रेन से यात्रा
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। इस बार श्रावणी मेले में सुल्तानगंज में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सुल्तानगंज स्टेशन से करीब 17.35 लाख कांवरियों ने ट्रेन से यात्रा की। यह पिछले वर्ष की तुलना में 2.50 लाख ज्यादा रही। मेला अवधि के दौरान 950 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट तक किया गया। इनमें 549 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस, 225 जोड़ी स्पेशल और 176 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रहीं। हंसडीहा स्टेशन पर 75 हजार से अधिक और नोनीहाट स्टेशन पर 60 हजार से ज्यादा कांवरियों ने अपनी यात्रा ट्रेन से की। सुल्तानगंज स्टेशन को मेला अवधि में साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए करीब 6.1 टन कचरे का संग्रह व निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला में आए दो लाख श्रद्धालुओं का चिकित्सा शिविर में किया इलाज बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.