देवघर, जुलाई 5 -- विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। पिछले वर्षों के अनुभवों का आकलन करते हुए इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी प्रवीण पुष्कर ने मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, शिवगंगा, बाबा मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स, पार्किंग स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की पर...