लखीसराय, जुलाई 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल-पटना तथा आसनसोल-गोरखपुर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात: आसनसोल-पटना व आसनसोल-गोरखपुर के बीच 64-64 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनेंस्पेशल ट्रेनों का ठहराव इन ट्रेनों का ठहराव लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन पर होगा, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को देवघर एवं अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। सभी ट्रेनें मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की होंगी और इनमें 20 जनरल सेकेंड क्लास (जीएस) तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, 03511/03512 आसनसोल-पट...