पटना, अगस्त 14 -- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी अतिरिक्त अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें बासुकीनाथ से पटना, गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेंगी। इसके अलावा गया-मधुपुर और गया-डीडीयू के बीच पहले से चल रही दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। बासुकीनाथ-पटना स्पेशल (03563/03564) 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से शाम 4:45 बजे खुलेगी और देवघर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर व फतुहा होते हुए रात एक बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह 18 और 25 अगस्त को पटना से रात 1:20 बजे खुलेगी और सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। बासुकीनाथ-गोरखपुर स्पेशल (03565/03566) 18 और 25 अगस्त को बासुकीनाथ से सुबह 10:30...