श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सेवा को रेड क्रॉस सोसाइटी का नि:शुल्क शिविर शुरू
देवघर, अगस्त 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेहरू पार्क पंडाल में देवघर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। मौके पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए दो टोटो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीसी ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ की नगरी आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सिविल सोसायटी का योगदान अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.