देवघर, जुलाई 24 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन का विस्तार राघोपुर तक करने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह व्यवस्था 25 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। नई व्यवस्था के तहत 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल अब राघोपुर स्टेशन से सुबह 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित समय पर देवघर पहुंचेगी। वहीं 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल देवघर से चलकर रात 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सरायगढ़ और देवघर के बीच इस स्पेशल ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- 28 जुलाई से चलेगी श्रावणी स्पेशल केवल ट्रेन के परिचालन का विस्तार राघोपुर तक किया गया ह...