पूर्णिया, जून 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से पिछले 13 वर्षों से संचालित हो रहे 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का आयोजन इस वर्ष 30 जुलाई से देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया विश्वकर्मा नगर बांका में किया जाएगा। इस वर्ष निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का 14वां वर्ष है। शिविर का संचालन 24 अगस्त तक लगातार 30 दिनों तक किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को खुश्कीबाग पानी टंकी स्थित गजमतिया विवाह भवन में ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन, सेवा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी, चिकित्सा सुविधा, भोजन, प्रवास एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पुरान...