किशनगंज, जुलाई 29 -- बिशनपुर, निज संवाददाता । सावन महीना में देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियो के सेवा के लिए एक दल बुधवार को अबरखा के लिए प्रस्थान किया । सावन के पावन अवसर पर देवघर जानेवाले कांवड़ियों की सेवा हेतु टेढ़ागाछ, कुड़ैली एवं बिशनपुर सेवा दल बुधवार को अबरखा कटोरिया के लिए रवाना हुआ। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क ठंडा एवं गर्म पानी, लेमन टी, फलाहार, मालिश सहित अनेक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि शिविर में स्वच्छ भोजन, नाश्ता, ठहरने की सम्पूर्ण व्यवस्था, डाकबम के लिए विशेष सेवा व्यवस्था तथा फलाहारी बम के लिए विशेष सेवा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- रौनियार वैश्य संघ के निःशुल्क सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ सेवा दल में राजन गुप्ता, तरुण कुमार, अशोक कुमार, लालच...