भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर,कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बीच रेलकर्मियों के समर्पित प्रयास श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले 22 रेल कर्मचारियों को मालदा रेल मंडल के अधिकारियों ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शाखा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मानित कर्मचारियों में वाणिज्यिक, परिचालन, सुरक्षा एवं जनसंपर्क विभागों के साथ-साथ चिकित्सा, यांत्रिक, विद्युत, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...