श्रावणी मेला परवान पर, सुहावने मौसम में उत्साह के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ रहे कांवरिये
बांका, अगस्त 7 -- बांका, एक संवाददाता। श्रावणी मेला अब पूरे शबाब पर है। शुक्रवार को सुहावने मौसम ने कांवरियों के उत्साह को और बढ़ा दिया। हल्की ठंडी हवा और अनुकूल मौसम के बीच हजारों श्रद्धालु "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे। पूरा कांवरिया पथ शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कांवरियों के जत्थे अनुशासित ढंग से शिवभक्ति में लीन होकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। रास्ते भर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और शिव आराधना से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- 71 फीट लंबी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, पड़ाव संघ कहलगांव का जत्था पहुंचा पंजवारा श्रद्धालुओं का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.