भागलपुर, मई 30 -- सुल्तानगंज संवाददाता  श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर नमामि गंगे घाट पर मिट्टी समतलीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने घाट का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नमामि गंगे घाट पर वाहन पार्किंग को लेकर चिन्हित स्थल पर मिट्टी समतलीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि मेला में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।उन्होंने बताया कि अजगैबीनाथ मंदिर घाट के कुछ स्थानों पर भी जेसीबी मशीन के माध्यम से समतलीकरण का कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- आवासन की सुविधा को बनाए बेहतर और सुविधाजनक : उपायुक्त साथ ही जहां बिजली संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्...