देवघर, जुलाई 11 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने ट्रेन नंबर- 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ दैनिक विशेष मेमू ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह ट्रेन 15 जुलाई 2026 तक चलने वाली थी, लेकिन अब इसका परिचालन 16 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा। आसनसोल रेल मंडल से मिली के अनुसार ट्रेन अपने वर्तमान समय-सारिणी, निर्धारित ठहराव, मार्ग तथा 12-कोच मेमू रेक संरचना के साथ ही संचालित होगी। विस्तारित अवधि में 16 जुलाई से 27 जुलाई तक यह ट्रेन एक्स्ट्रा रश स्पेशल के रूप में चलेगी, जबकि 28 जुलाई से 31 अगस्त तक इसे श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ी स्लीपर सुविधा रेलवे अधिकार...