देवघर, अगस्त 22 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन, शनिवार को तड़के 4:13 बजे बाबा वैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों ने कतारबद्ध होकर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। कांवरियों और श्रद्धालुओं की कतार करीबन पांच किलोमीटर दूर बीएड कॉलेज तक पहुंची। वहीं शीघ्र दर्शनम् कूपन लेकर जलार्पण करने वालों की भी काफी भीड़ जुटी रही। पूरा कांवरिया पथ, रूट लाइन सहित संपूर्ण बाबानगरी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर निरंतर बाबा का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा रूट लाइन केसरिया रंग और बोल-बम के नारों से गुंजायमान रहा। बोल-बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से बाबाधाम की नगरी पूरी तरह गुंजायमान हो उठी है。 यह भी ...