देवघर, अगस्त 31 -- देवघर। समाहरणालय के सभगार में शनिवार की देर शाम राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल समापन के उपलक्ष्य में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला स्तर के सभी वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और मेला क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात रहे दंडाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि विश्व के सबसे लंबे और बड़े धार्मिक मेलों में शुमार राजकीय श्रावणी मेला 2026 का सफल संचालन सभी के अथक परिश्रम, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। इतने बड़े आयोजन में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुन...